फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vishvkarma puja in Bageshwar

विश्वकर्मा दिवस पर मशीनरी और औजारों की पूजा की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vishvkarma puja in Bageshwar
बागेश्वर में बागनाथ प्रेस मशीन की पूजा करते दलीप सिंह खेतवाल और अन्य लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। विश्वकर्मा दिवस पर उद्योगपति, कारोबारी, राजमिस्त्री और कारीगरों ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन कर मशीनों और औजारों की पूजा की। उद्योगपति दलीप सिंह खेतवाल और नरेंद्र खेतवाल ने विश्वकर्मा दिवस पर अपने प्रतिष्ठान में पूजा करवाई। कार्यक्रम में गिरीश कुमार, प्रकाश सिंह मलड़ा, कमल पांडेय, रोशन कुमार, भुवन कुमार, खड़क सिंह, बबलू राणा, पूरन राठौर, तारा खेतवाल, चंदन सिंह आदि थे। ऑटोमोबाइल, फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों, निर्माण कार्य से जुड़े राजमिस्त्री और कारीगारों, इलेक्ट्रॉनिक, चक्की आदि कुटीर उद्योगों के संचालकों ने भी पूजा, अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि की कामना की। मजदूर संघ के जिला संयोजक गणेश सिंह बोरा ने भी घर पर देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा की।
विज्ञापन

कोविड नियमों के अनुसार हुई विश्वकर्मा पूजा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना महामारी के चलते इस बार विश्वकर्मा पूजा भी सादगी के साथ मनाई गई। विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में सुरक्षित दूरी का पालन कर औजारों, मशीनों और कलपुर्जों की पूजा, अर्चना की गई। यहां ताड़ीखेत स्थित ब्रांज फैक्ट्री में भी कोविड के नियमों का पालन कर विश्वकर्मा की पूजा, अर्चना की गई। वहां महाप्रबंधक एलएम पांडेय, केएस रावत, जेसी पंत, निर्मल तिवारी, पीसी कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed