फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Bhaisudi got correction in bills worth lakhs

Bageshwar News: भैसूड़ी के ग्रामीणों को मिले लाखों के बिल में सुधार

Fri, 23 Jan 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 23 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Bhaisudi got correction in bills worth lakhs
कांडा (बागेश्वर)। भैसूड़ी गांव में ऊर्जा निगम की ओर से थमाए गए भारी-भरकम बिजली बिलों के मामले में खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने ग्रामीण आनंद सिंह राठौर के करीब चार लाख रुपये के बिल में संशोधन कर उसे मात्र 253 रुपये कर दिया है। विभाग की इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते दिनों ऊर्जा निगम ने भैसूड़ी गांव के उपभोक्ताओं को हजारों और लाखों रुपये के बिजली बिल थमा दिए थे। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था। ग्रामीण आनंद सिंह राठौर को 3,96,824 रुपये का बिल मिला था। विभाग के रवैये से नाराज ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे। अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में भैसुड़ी के ग्रामीणों को थमाए लाखों के बिल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि बिलों में आ रही तकनीकी गड़बड़ी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आनंद सिंह के बिल को संशोधित कर दिया गया है और अब उन्हें केवल 253 रुपये का भुगतान करना होगा। जल्द ही देवुली देवी, राधिका देवी और राजेंद्र सिंह के बढ़े हुए बिलों को भी नियमानुसार जल्द संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed