फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers get mercury due to irregular power supply

अनियमित विद्युत आपूर्ति से चढ़ा ग्रामीणों का पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers get mercury due to irregular power supply
बागेश्वर के सूपी गांव में यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के दूरस्थ गांव सूपी के लोग बिजली की किल्लत से परेशान हो गए हैं। गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत अव्यवस्था के खिलाफ यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया और तीन दिन में आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव में एकत्र ग्रामीणों ने यूपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उनका कहना है कि गांव में एक सप्ताह से बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है। दिन में तो कभी कभार बिजली रहती है लेकिन रात में आपूर्ति बाधित रहती है। पिछले दिनों कई दिन तक बिजली नहीं थी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों के समक्ष मामला रखने पर फीडर लंबा होने के साथ ही तमाम कारण बता दिए जाते हैं लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु करने की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वह गांव के लोगों के साथ ढंग से पेश नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि तीन दिन के भीतर सूपी में नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं हुई तो गांव के लोग यूपीसीएल के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के साथ ही उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करेंगे। विद्युत नियामक बोर्ड के सामने भी मामला रखा जाएगा। प्रदर्शन में महिला मंगल दल की अध्यक्ष पुष्पा टाकुली, रमेश सिंह, गुड्डू टाकुली, नीरज सिंह, रमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, उमेश सिंह, प्रियांश टाकुली आदि शामिल थे।

बीच में मौसम खराब रहने से सूपी क्षेत्र की बिजली तीन दिन बाधित रही थी। आंधी-तूफान के कारण लाइन को क्षति पहुंची थी। अब बिजली की आपूर्ति हो रही है। दिक्कत दूर कर ली जाएगी। - सुरेंद्र भंडारी, उपखंड अधिकारी, यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed