फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers demand MLA to build road

गापानी के ग्रामीणों ने विधायक से मांगी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand MLA to build road
कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को ज्ञापन सौंपते गापानी के ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गापानी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को ज्ञापन देकर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पलसों से गापानी, कमेटपानी मोटर मार्ग के लिए ग्रामीण 15 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए 2010 में गापानी गांव के लिए दो सड़कें बनाने का शासनादेश जारी हुआ था, जिसमें एक मार्ग आंगड़ी पुल से हरज्यू मंदिर गापानी तक था लेकिन कई वर्षों के संघर्ष के बाद भी इस प्रस्ताव को पूरा नहीं किया गया।

इसके बाद 2015 में पल्सों से गापानी, कमेटपानी तक आठ किमी लंबे मोटर मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए भेजा गया। इसके बावजूद गापानी गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बीमार बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों को डोली से सड़क तक पहुंचाना काफी जोखिम भरा होता है क्योंकि सड़क मार्ग तक आने जाने के लिए कोई सीसी मार्ग भी नहीं बनाए गए हैं। कहा कि यदि गांव को सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकती है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम रंजना राजगुरु को भी ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में खुशाल गिरी, जसवंत सिंह, भूपाल सिंह, गणेश गिरी, चंदर गिरी, हयात गिरी आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed