फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers brought the sick person in a 15 km doli in bageshwar

Bageshwar: बीमार को 15 किमी डोली में लाए ग्रामीण, डेढ़ महीने से सड़क बंद; 13 दिन में दूसरी बार डोली बनी मददगार

Fri, 30 Aug 2024 12:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

बागेश्वर जिले के बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क पर यातायात बाधित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव से बदियाकोट तक आने के लिए ग्रामीणों को 15 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। मरीजों को लाने के लिए डोली ही एकमात्र सहारा है।

विज्ञापन
Villagers brought the sick person in a 15 km doli in bageshwar
बीमार को 15 किमी डोली में लाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बागेश्वर जिले के बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क पर यातायात बाधित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव से बदियाकोट तक आने के लिए ग्रामीणों को 15 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। मरीजों को लाने के लिए डोली ही एकमात्र सहारा है। डेढ़ महीने से सड़क बंद होने के कारण 13 दिन के भीतर ग्रामीणों को दूसरी बार मरीज को डोली की मदद से बदियाकोट तक लाना पड़ा है।

हरीश दानू ने बताया कि गांव के समडर तोक निवासी रूप सिंह (7 0) पुत्र खुशाल सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें बुखार, निम्न रक्तचाप की समस्या हुई और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी। ग्रामीणों ने लकड़ी और रस्सी की मदद से डोली का निर्माण किया और उन्हें कंधे पर ढोकर बदियाकोट तक लाए।ग्रामीणों को करीब पांच घंटे तक पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पहाड़ की पीड़ा: गिरते पत्थरों के बीच दौड़कर स्कूल जाने की मजबूरी, पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी कपकोट में जांच के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क खुलवाने की मांग की है। बुजुर्ग को लाने वालों में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विनोद कोरंगा, ग्रामीण विरेंद्र सिंह, हरीश सिंह, भजन सिंह, अर्जुन सिंह, हीरा सिंह, लाल सिंह, कपिल सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल थे। वहीं, 16 अगस्त को बोरबलड़ा गांव के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें डोली की मदद से बदियाकोट तक लाए थे, जहां से उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed