{"_id":"5dd2d04e8ebc3e548a692a45","slug":"villagers-accuse-police-of-saving-dinesh-s-killers-bageshwar-news-hld36454163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया दिनेश के हत्यारों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया दिनेश के हत्यारों को बचाने का आरोप
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील के भद्रकाली निवासी दिनेश चंद्र जोशी की हत्या का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में विरोध जताया। उन्होंने प्रभारी डीएम राहुल गोयल को सौंपा। ग्रामीणों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कहा कि दिनेश चंद्र जोशी हत्याकांड में उनके भाई गोपाल दत्त जोशी ने कांडा थाने में एक नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है।
उन्होंने पुलिस पर दिनेश के हत्यारे को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि अगर अगले सप्ताह तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया तो कमस्यार क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने दिनेश के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत, सामाजिक कार्यकर्ता कमल रावत, ग्राम प्रधान सुमन रावत, धनवंती राठौर, दीपा देवी, गीता साहनी, दीपा पाठक, केदार सिंह महरा, गिरधारी सिंह राठौर, तनुजा आर्या, मनोज राठौर, भास्कर कुमार, मुकेश पाठक, गोविंद कुमार, गोविंद नारायण दिगारी, प्रकाश रावत, नीरज रावत, पवन रावत, गोकुल नगरकोटी आदि थे।
दिनेश हत्याकांड की जांच जारी
कांडा/बागेश्वर। दिनेश हत्याकांड मामले में सोमवार को पुलिस ने बनेगांव, सिलारी, कपूरी, अठपेसिया, सानिउडियार आदि क्षेत्रों में कई संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद भी इस मामले में पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिला। हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।