फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Village heads lock in block office on 12-point demands

12 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Village heads lock in block office on 12-point demands
बागेश्वर। कॉमन सर्विस सेंटर को प्रति माह 2500 रुपये देने के आदेश को वापस लेने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने जल्द सभी समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद टम्टा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय में धरना दिया। कहा कि प्रधानों का धरना 10 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद भी समस्याओं के निदान को कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां ललित मोहन सिंह परिहार, कुलदीप सिंह, पूजा देवी, देवेंद्र कुमार, हरीश प्रसाद, कविता देवी आदि थे।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कपकोट। कपकोट विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश ऐठानी ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर चल रहे धरना कार्यक्रम को सभी प्रधान पूरा समर्थन दे रहे हैं। वहां प्रकाश सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, मंजू देवी, निर्मला देवी, हरीश राम, भूपाल कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लाक में गरजा ग्राम प्रधान संगठन
रानीखेत/द्वाराहाट। ग्राम प्रधान संगठन ताड़ीखेत और द्वाराहाट का 12 सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहे धरना प्रदर्शन को आठ दिन हो गए हैं। संगठन ने 12 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन में नरेंद्र अधिकारी, रेखा गोस्वामी, अनीता देवी, सुरेश चंद्र, दिनेश कुमार, हेमा देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed