{"_id":"593c2ebd4f1c1b0d7a8b480c","slug":"village-death-due-to-falling-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे ग्रामीण की मौत
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के आरे गांव में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। सीढ़ीदार खेत होने से उसका शव पास में ही बह रही नदी में गिर गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरे गांव निवासी प्रमोद सिंह पुत्र स्व. गोविंद सिंह शाम करीब छह बजे खेत में रोपाई कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी के साथ बिजली कड़की।
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से प्रमोद की मौत हो गई और उसका शव सरयू नदी में गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा टीम के साथ पहुंचे। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की मदद से शव को नदी से निकाला। मृतक प्रमोद सिंह के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन