{"_id":"5f7374e98ebc3e9b861ca23b","slug":"vikas-bhawan-bageshwar-bageshwar-news-hld3987108168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में कम पहुंच रहे हैं फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में कम पहुंच रहे हैं फरियादी
विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन में कार्य करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विकास भवन में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई हैै। गिने-चुने लोग ही आवश्यक काम पड़ने पर विकास भवन आ रहे हैं। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी कोरोना के बीच आवश्यक काम निपटा रहे हैं। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम विकास भवन पहुंची तो अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागीय कार्य निपटाने में लगे हुए थे। फरियादियों की संख्या न के बराबर थी।
समय 11:53
सुबह 11 बजकर 53 मिनट में चचई (कपकोट) के प्रकाश चंद्र विकास भवन आए। उनकी भतीजी ने 2016 में 12वीं की परीक्षा पास की थी, तब से उसे गौरा देवी कन्या धन का लाभ नहीं मिला है। समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जब वह इस बारे में पूछने गए तो उन्होंने बाल विकास विभाग कार्यालय भेज दिया। वहां भी समस्या हल नहीं हुई। तीन दिन बाद आने को बोला है।
समय 12:40
दोपहर 12:40 बजे अमसरकोट निवासी दीवान सिंह कृषि यंत्र के लिए विकास भवन पहुंचे। उनका कहना था कि उनके पास बैल नहीं हैं। गांव में जो लोग हल चलाते हैं। उनकी मजदूरी बहुत ज्यादा है। इसलिए वह कृषि विभाग से खेतों की जुताई के लिए मिलने वाले पॉवर विडर के बारे में जानकारी लेने आए थे। इसके लिए वह आवेदन भी कर चुके हैं। बताया कि वह दूसरी बार विकास भवन आए हैं। अधिकारी बोल रहे हैं, अगले सीजन में मिलेगा।