{"_id":"58cc1b214f1c1b295a32a9cc","slug":"vehicle-owners-protest-against-hike-in-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क में बढ़ोत्तरी के खिलाफ वाहन स्वामियों ने प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क में बढ़ोत्तरी के खिलाफ वाहन स्वामियों ने प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और वाहन स्वामी नारेबाजी करते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी वाहनों के बीमा शुल्क में बढ़ोत्तरी किए जाने से टैक्सी वाहन स्वामी व चालक भड़क उठे हैं। आक्रोशित टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकों ने टैक्सी यूनियन की अगुवाई में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन से बीमा शुक्ल में बढ़ोत्तरी करने संबंधी फैसले को वापस लेने, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय बागेश्वर में हो रही दलाली पर अंकुश लगाने की मांग की। फैसला वापस न लिए जाने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया।
प्रदेश शासन द्वारा कुछ दिन पहले टैक्सी वाहनों बीमा शुल्क में बढ़ोत्तरी करने का शासनादेश जारी किया गया है। शासन के इस फैसले से गुस्साए टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकों ने शुक्रवार को टैक्सी यूनियन कार्यालय गरुड़ के सामने प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष चंदन बरोलिया की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ के युवा बेरोजगार बैंकों के ऋण से वाहन क्रय कर अपनी रोजी चला रहे हैं।
शासन ने वाहनों के बीमा शुल्क बढ़ाकर उनके साथ घोर अन्याय किया है। कहा कि बीमा शुल्क को बढ़ाकर सरकार टैक्सी संचालकों के साथ अन्याय कर रही है। यूनियन के अध्यक्ष बरोलिया ने कहा कि यात्री वाहनों के टैक्स आदि में की गयी वृद्धि का निर्णय शासन ने शीघ्र वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश के टैक्सी वाहन स्वामी और चालक प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। टैक्सी स्वामियों ने एआरटीओ कार्यालय बागेश्वर में हो रही दलाली पर आक्रोश जताया। प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर उपाध्यक्ष कमल पंत, यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेश बोरा, दिनेश बिष्ट, हीरा सिंह, सुनील पांडे, नरेंद्र सिंह परिहार आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद यूनियन के अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।