फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vasant Panchami celebrated with great pomp

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with great pomp
सरयू नदी के सूरजकुंड घाट बागेश्वर में जनेऊ, उपनयन संस्कार करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजा, अर्चना के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। घरों की देहरी, चौखट पर भी गाय के गोबर से जौ के पौधे चिपकाए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने सरयू नदी में स्नान करने के साथ बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। घर के बुजुर्गों ने बच्चों को जौ लगाकर आशीर्वाद दिया। बहनों ने भाईयों को जौ लगाकर उनके सुखी जीवन की कामना की। ब्यूरो
विज्ञापन

उपनयन संस्कार कराने वालों की रही भीड़
बागेश्वर। वसंत पंचमी के मौके पर सरयू नदी किनारे उपनयन संस्कार कराने वालों की भी खासी भीड़ रही। सुबह से सूरजकुंड और सरयू बगड़ पर जनेऊ संस्कार कराने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने दूरदराज से आकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराया। पंडित डॉ. एनके जोशी ने बताया कि मां सरस्वती का जन्मदिन होने के कारण पहले से इस दिन विद्यारंभ संस्कार भी होता था। तब से वसंत पंचमी के दिन उपनयन संस्कार कराना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन को सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। यज्ञोपीत, विवाह, अन्नप्रासन, कर्णभेद आदि कार्यों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed