फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Various colors of culture spread in the annual festival

Bageshwar News: वार्षिकोत्सव में बिखेरे संस्कृति के विविध रंग

Tue, 17 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Various colors of culture spread in the annual festival
 बीडी पांडेय परिसर में वा​र्षिकोत्सव में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते विद्यार्थी
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नृत्य नाटिका महिषासुर मर्दिनी को खूब सराहा गया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास, विशिष्ट अतिथि पीएमजीएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक दास ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं को संस्कृति से जोड़ने और प्रतिभा का मंचीय प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रभारी निदेशक डॉ. जीवन सिंह गढि़या ने परिसर की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन


मंचीय प्रस्तुति का आगाज विद्यार्थियों ने गणेश और सरस्वती वंदना से किया। छात्र-छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका के माध्यम से नारी शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया तो कुमाऊंनी जागर का मंचन कर नशे के दुष्प्रभाव बताए। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी और पंजाबी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। मंच संचालन कला संकायाध्यक्ष डॉ. हेम चंद्र दुबे ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी, डॉ. महावीर शर्मा, डॉ. पूजा पांडेय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. हेमलता पांडेय, मनोज ओली, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मेधावी विद्यार्थी और खिलाड़ी सम्मानित
बागेश्वर। वार्षिकोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, पूर्व छात्र और एनसीसी कैडेट को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed