फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Car plunges into 40-meter-deep gorge after brake failure on Kapkot-Shama road; woman dies, four injured

बागेश्वर: कपकोट-शामा मार्ग पर ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत; चार घायल

Mon, 21 Sep 2026 04:59 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 04:59 PM IST
सार

बागेश्वर जिले के कपकोट-शामा हाईवे पर ब्रेक फेल होने से कार 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Car plunges into 40-meter-deep gorge after brake failure on Kapkot-Shama road; woman dies, four injured
गहरी खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट-शामा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109K पर फरसाली के पास किरौली बेटोक के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी से दिल्ली जा रही एक वेगनर कार (DL 9CAV 7286) के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

       
एसडीएम कपकोट अनिल चन्याल और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला। घटना में गंभीर रूप से घायल कौशल्या देवी (48 वर्ष) पत्नी रमेश सिंह टोलिया, निवासी ग्राम सरमोली (मुनस्यारी, पिथौरागढ़) ने दम तोड़ दिया। एसओ कपकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घायलों को अपने वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायलों की सूची
खीला देवी (49 वर्ष) पत्नी गणेश सिंह, निवासी सरमूली, मुनस्यारी
रमेश सिंह (54 वर्ष) पुत्र किशन सिंह, निवासी सरमूली, मुनस्यारी
भूपेंद्र सिंह (27 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश सिंह, निवासी सरमूली, मुनस्यारी
चाहत सिंह (24 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश सिंह, निवासी सरमूली, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed