फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Valmiki jayanti in Bageshwar

वाल्मीकि संगठन ने बागेश्वर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Valmiki jayanti in Bageshwar
बागेश्वर में बाल्मीकि जयंती पर झांकी निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। महर्षि के बताए मार्ग पर चलकर आदर्श समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह वाल्मीकि मंदिर में विधिविधान से पूजा की। दोपहर बाद मंदिर से महर्षि वाल्मीकि, राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम आदि की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान रूप धरे छोटे बच्चों ने देखने वालों का मन मोहा। यात्रा मंदिर से कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन मार्ग, गोमती पुल, तहसील मार्ग होकर गुजरी। शोभायात्रा के मंदिर लौटने के बाद समुदाय के लोगों ने विधिवत पूजा कराई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल बच्चों ने आकर्षक नृत्य और करतब भी दिखाए। वाल्मीकि संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि हर की तरह इस बार भी महर्षि की वाल्मीकि की जयंती पर भव्य आयोजन कराए जा रहे हैं। हालांकि महामारी को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। वहां पर रजत कुमार, राम किशोर, राम भरोसे, बिट्टू, राजपाल, अजय, शकुंतला देवी, ललिता देवी, सरिता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed