फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttrayani Fair In Kapkot

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने में मददगार होते हैं मेले : भटगांई

Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Uttrayani Fair In Kapkot
कपकोट (बागेश्वर)। मकर संक्रांति पर्व पर कपकोट में उत्तरायणी मेले का आगाज हुआ। केदारेश्वर मैदान से मां बाराही मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

मां बाराही मंदिर परिसर में डीएम आशीष भटगांई ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेलों को नई पीढ़ी को संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने में मददगार बताया। मंगलवार को केदारेश्वर मैदान से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और सांंस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों की टीमें केदारेश्वर मैदान में पहुंची। छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने झांकी में आकर्षक नृत्य और कार्यक्रमों के माध्यम से लोक कला के विविध रंग प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नशामुक्ति समेत अन्य जागरूकता वाले संदेश भी दिए। पुल बाजार, भराड़ी बाजार होते हुए झांकी सांस्कृतिक मेला स्थल मां बाराही मंदिर परिसर में पहुंची। जहां दोपहर बाद डीएम भटगांई ने विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने कहा कि मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। ईओ नगर पंचायत गीता चंद्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। मंच संचालन रामचंद्र जोशी, सुरेश सिंह राठौर ने किया।
इस मौके पर मेलाधिकारी/ एसडीएम अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, एसओ दिनेश पंत, खंड शिक्षाधिकारी चक्षुपति अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed