फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani fair Hudke, drum and began to tighten Dmau

उत्तरायणी मेले के लिए हुड़के, ढोल और दमाऊ कसने लगे

Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani fair Hudke, drum and began to tighten Dmau
बागेश्वर में सजने लगा मेला - फोटो : अमर उजाला
 भगवान बागनाथ की नगरी में 13 जनवरी से शुरू हो रहे कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारी अब अंतिम पड़ाव पर है। मेले में आने वाले लोक कलाकार अपने कार्यक्रमों को धार देने के साथ ही हुड़के, ढोल और दमाऊ कस रहे हैं। मेले के कई प्रस्तावित कार्य पूरे हो चुुके हैं। राजनीतिक दल मकर संक्रांति के दिन जुुुलूस निकालकर ऐतिहासिक सरयू बगड़ में सभा करते हैं। कार्यकर्ता रैली की सफलता के लिए गांव गांव में संपर्क कर रहे हैं। इस लिहाज से भी मेले में इस बार खासी भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर में इस बार उत्तरायणी का मेला 13 से 18 जनवरी तक लग रहा है। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अधिकतर काम पूरे कर लिए है। मेलास्थल नुमाइशखेत आकर्षक ढंग से सज रहा है। यहां विकास प्रदर्शनी के लिए स्टॉल तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सरयू और नगर में स्वच्छता अभियान पूरा हो चुुका है। पौराणिक बागनाथ और अन्य मंदिरों में स्वच्छता अभियान पूरा कर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाहरी क्षेत्रों से ऊन, रिंगाल, लोहे के बर्तनों समेत अन्य उत्पादों के व्यापारी यहां पहुंचने लगे हैं। नगर पालिका परिषद ने प्रस्तावित अधिकतर कार्य पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed