फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarayani began to become a floating bridge on the Sarayu

उत्तरायणी के लिए सरयू पर बनने लगे अस्थायी पुल

Wed, 28 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 28 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani began to become a floating bridge on the Sarayu
पुल - फोटो : amar ujala
 मकर संक्रांति के दिन आयोजित होने वाले उत्तरायणी पर्व के लिए तैयारियां शुरू होने लगी हैं। बागेश्वर के सरयू और गोमती घाट में मेला व बाजार लगाने के लिए समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। बागनाथ मंदिर परिसर और घाट को विशेष रूप से सजाया जाएगा। सरयू में जल्दी ही दो अस्थायी पुल भी बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

14 जनवरी को बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर हर साल उत्तरायणी का विशाल मेला आयोजित होता है। नगरपालिका मेले का आयोजन करती है। इसमें बड़ी संख्या में बाहरी क्षेत्रों से भी व्यापारी पहुंचते हैं। मेले के आयोजन को लेकर नगरपालिका की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरयू बगढ़ में केवल धार्मिक कार्य होंगे। इसके लिए दोनों घाटों के बीच में समतलीकरण किया गया है। दुकानें गोमती बगढ़ में लगेंगी। इससे धार्मिक कार्य करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतें नहीं होंगी। पालिका की ओर से दो अस्थायी पुलों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। नगर के बीचों बीच एनएच पर स्थित पुलों में भी रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। गड्ढायुक्त सड़कों को भी दुरुस्त करने का काम चल रहा है। बागनाथ मंदिर परिसर और घाटों को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा। मेले की तैयारियों पर डीएम मंगेश घिल्डियाल नजर रखे हुए हैं। मेले के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीसीटीवी से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed