{"_id":"67f6573089ce1b6f1a06ccc7","slug":"uttarakhand-weather-heavy-rain-in-bageshwar-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में झमाझम बारिश: कपकोट में ओलावृष्टि, धुंध छाने से विजिबिलिटी कम; लोगों ने जलाई लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में झमाझम बारिश: कपकोट में ओलावृष्टि, धुंध छाने से विजिबिलिटी कम; लोगों ने जलाई लाइट
Wed, 09 Apr 2025 04:47 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 09 Apr 2025 04:47 PM IST
सार
बागेश्वर जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। कपकोट के ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। जिला मुख्यालय में भी शाम चार बजे बारिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। दुगनाकुरी क्षेत्र में दोपहर बाद से बारिश हो रही है। कपकोट के ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। जिला मुख्यालय में भी शाम चार बजे बारिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में सुबह से वातावरण में धुंध थी। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम चार बजे तक जिला मुख्यालय में अंधेरा छा गया। इस दौरान दुकानों और घरों में रोशनी के लिए लाइट जलाने पड़ी। वाहनों की हेडलाइट भी जल गई। कपकोट के ढोक्टीगांव, पुड़कूनी, गैरखेत, चलकाना, हरसीला आदि स्थानों पर ओलावृष्टि होने की सूचना है।
विज्ञापन