फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Weather: heavy rain at night in bageshwar Uttarakhand

Uttarakhand Weather: रात में झमाझम बारिश...दिन में बढ़ी उमस, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बाधित रहा यातायात

Fri, 10 May 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 May 2024 04:44 PM IST
सार

बागेश्वर जिले में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। रात को जिला मुख्यालय समेत कपकोट और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। रात को बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया। बारिश के बाद से बंद तीन सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: heavy rain at night in bageshwar Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। रात को जिला मुख्यालय समेत कपकोट और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। रात को बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया। बारिश के बाद से बंद तीन सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। रात की बारिश से जिला मुख्यालय में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूरे दिन मौसम सामान्य बना था, हालांकि शाम से बारिश के आसार बन गए थे। रात के बाद बारिश होने लगी। बागेश्वर और कपकोट विकासखंड के गांवों में देर रात तक अच्छी बारिश हुई। इस दौरान कपकोट में दो और बागेश्वर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह भी बारिश का मौसम बना था लेकिन दोपहर तक धूप निकल आई। बारिश के बाद सरयू का जलस्तर बढ़ने से धूराफाट क्षेत्र के लिए बनी योजना के पंप तक पानी की सप्लाई होने लगी है। अन्य जलस्रोतों का पानी भी बारिश होने से रिचार्ज हुआ है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर बड़ा फैसला, अब यहां नहीं कहीं और शिफ्ट होगा कोर्ट...जानें नया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुधवार को बारिश होने के बाद बंद ढालन-खुनौली-मजबे, विजयपुर-ढपटी-बांसपटान और कपकोट के सीरी मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं हो सका है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीरी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क खोलने में समय लग सकता है। अन्य दो सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed