फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News: Congress workers protest in Bageshwar

Uttarakhand: दारू की दुकानों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने का लगाया आरोप

Sat, 16 Mar 2024 11:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:00 AM IST
सार

बागेश्वर में शराब की आठ नई दुकानें खोले जाने का विज्ञापन जारी होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर विरोध जताते हुए एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार और जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress workers protest in Bageshwar
शराब की दुकानों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में शराब की आठ नई दुकानें खोले जाने का विज्ञापन जारी होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर विरोध जताते हुए एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार और जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाया।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें नशे की गर्त में धकेलने का काम कर रही है। जिले के गांव-गांव में शराब पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहां पर गीता रावल, कवि जोशी, गोकुल परिहार, प्रकाश वाच्छमी, कुंदन गिरी गोस्वामी, भीम कुमार आदि थे।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Haldwani: पहले चरण में काठगोदाम से लामाचौड़ तक बनेगी रिंग रोड, 4 सेक्टर में बांटा गया; इतने करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरेछीना और बालीघाट में दुकान खोलने का विरोध
बागेश्वर के गिरेछीना में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में डोबा, धारी, चौहना समेत क्षेत्र के तमाम गांवों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर विज्ञापन निरस्त नहीं होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, उसके एक किमी के दायरे में चार विद्यालय हैं।

क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की दरकार थी, लेकिन सरकार यहां शराब की दुकान खोलने जा रही है। वहां पर राजेंद्र टंगड़िया, खड़क सिंह टंगड़िया, ललित मोहन सिंह परिहार, दिनेश टंगड़िया, भुवन टंगड़िया, गोपाल टंगड़िया, संतोष टंगड़िया आदि थे। इधर, जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर बालीघाट में शराब की दुकान खोलने का विज्ञापन जारी होने पर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर विरोध जताया। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जबरन दुकान खोलने का प्रयास होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। वहां पर परीक्षित खेतवाल, हरीश सिंह चौहान, पंकज खेतवाल, दिनेश पांडेय, मनोज होलरिया, रमेश हरड़िया आदि मौजूद रहे।

इन स्थानों पर खुल रहीं हैं नई दुकान
विज्ञापन के अनुसार भराड़ी, सीमार, गेवाड़ पिंगलकोट में विदेशी, बालीघाट और गिरेछीना में देसी-विदेशी, गरुड़ में देसी शराब की दुकान खोली जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed