{"_id":"69d21411d4b21ea57605cb5e","slug":"uttarakhand-earthquake-tremors-felt-in-bageshwar-district-administration-put-on-alert-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता
Sun, 05 Apr 2026 01:24 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:24 PM IST
सार
जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हालांकि झटके सामान्य होने के कारण जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। भूकंप के झटके इतने सामान्य थे कि अधिकतर लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। जिले में कहीं भी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
Bageshwar News: पक्की नहर की जगह प्लास्टिक पाइप बिछाने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।