{"_id":"5eac511f8ebc3e90743f2c2a","slug":"upcl-fault-kosani-bageshwar-news-hld3817274129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में बिजली गिरने से 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे बाधित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में बिजली गिरने से 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे बाधित रही
विज्ञापन
बागेश्वर। पावर हाउस कौसानी में बिजली गिरने से कौसानी क्षेत्र के 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे तक बाधित रही। उपकरण फुंकने से यूपीसीएल को करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय और कपकोट में भी फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
यूपीसीएल के कौसानी स्थित पावर हाउस में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बिजली गिर गई। इससे पावर हाउस में सर्किट ब्रेकर के वैक्यूम बॉटल फट गए और पावर हाउस की आंतरिक वायरिंग जल गई। इस कारण कौसानी समेत आसपास के 18 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि पावर हाउस में बिजली गिरने के कारण करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फॉल्ट को दूर करने के लिए विद्युत प्रयोगशाला अल्मोड़ा से पहुंचे वैज्ञानिक और इंजीनियरों की टीम ने शुक्रवार सुबह 11 बजे से मरम्मत शुरू की। शुक्रवार शाम सवा चार बजे बिजली बहाल हुई।
इधर, गागरीगोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नौ बजे बिजली लाइन में फॉल्ट आने से रयूनी, लखमार, सीमार, मटेना, जैसेर समेत 25 गांवों में 12 घंटे बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से पौने नौ बजे तक बिजली गुल रही। कांडा, विजयपुर, बनलेख़ क्षेत्र में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक और कपकोट में बृहस्पतिवार रात साढ़े 10 बजे से शुक्रवार साढ़े नौ बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
अंधड़ से गिरे पेड़, रानीखेत क्षेत्र में रहा ब्लैक आउट
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बृहस्पतिवार शाम मौसम खराब होने के दौरान तेज अंधड़ आ गया, ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह चीड़ के पेड़ गिर गए। नैनी के पास विद्युत लाइन के ऊपर एक बड़ा पेड़ गिर गया, इसके चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। चिलियानौला और मजखाली क्षेत्र में 16 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। रानीखेत बाजार क्षेत्र में रात्रि दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन चिलियानौला, गनियाद्योली, ताड़ीखेत सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। इन क्षेत्रों में शुक्रवार की दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।