फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Unprecedented bandh in Bageshwar in protest against closure of swing bridge

Bageshwar News: झूलापुल बंद रखने के विरोध में बागेश्वर में अभूतपूर्व बंद

Tue, 09 Jan 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Unprecedented bandh in Bageshwar in protest against closure of swing bridge
बागेश्वर में झूलापुल खुलवाने की मांग को लेकर बाजार बंद कर जुलूस निकालते व्यापारी। संवाद
बागेश्वर। छह महीने से ऐतिहासिक झूलापुल को बंद करने के विरोध में मंगलवार को नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर बागेश्वर में नगर अभूतपूर्व बंद रहा। व्यापारियों ने जुलूस निकालने के साथ ही जिला प्रशासन का पुतला फूंका। तहसील परिसर में धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह से ही नगर का बाजार बंद रहा। दवा की दुकानों को छोड़कर कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुला। सुबह करीब 9 बजे व्यापारी ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में एकत्र हुए। वहां से नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाला गया। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर एसबीआई तिराहे पर पुतला फूंका गया। इसके बाद व्यापारी जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर में धरना देकर पुल मरम्मत की तारीख लिखित में व्यापार मंडल को देने की मांग की। जुलूस में नगर व्यापार मंडल सचिव पुष्कर किरमोलिया, हेम जोशी, इंदु चौधरी, राहुल साह, नवीन लाल साह, उमेश लाल साह, रमेश नेगी, जगदीश सिंह, भूपेंद्र जोशी, महिपाल भरड़ा, पंकज पांडेय, किशन राम समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





चाय, भोजन के लिए तरसे यात्री



बागेश्वर। बाजार बंद रहने से बाहरी क्षेत्रों से आए यात्री चाय, भोजन के लिए तरस गए। बंद के दौरान यातायात सुचारु रहा, लेकिन कई दिन पहले बाजार बंदी का एलान होने से ग्रामीण क्षेत्रों से काफी कम टैक्सियां जिला मुख्यालय पहुंचीं। कई रूटों पर टैक्सियां नहीं मिलीं। रानीखेत से जिला मुख्यालय पहुंचे शामा निवासी योगेश सिंह ने बताया कि उन्हें वापस जाने के लिए वाहन नहीं मिला। बागेश्वर से कपकोट तक ही वाहन मिला। रोडवेज बस से हल्द्वानी जा रहे केशर सिंह, शांति देवी, मोहनी देवी, कमल सिंह ने बताया कि नगर में भोजन तो दूर चाय तक नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





पुल मरम्मत की तारीख न मिली तो होगा अनिश्चितकालीन बंद

बागेश्वर। व्यापारियों ने एसडीएम मोनिका को दिए ज्ञापन में पुल की मरम्मत की तिथि और कब पुल पर आवागमन शुरू होगा, इसकी जानकारी लिखित में देने की मांग की। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि लिखित में पुल की मरम्मत और पुल पर आवागमन होने की तिथि प्रशासन ने लिखित में उपलब्ध नहीं कराई तो 13 जनवरी से नगर का बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। उत्तरायणी मेले के साथ ही मेले में लगने वाले राजनीतिक मंच और मेले में आने वाले वीआईपी, वीवीआईपी का बहिष्कार किया जाएगा। संवाद


पुल बंद करा दिया, लंबे समय तक नहीं ली सुध

बागेश्वर। जिलाधिकारी ने झूलापुल को खतरा बताते हुए बीते वर्ष 19 जुलाई को नगरपालिका के ईओ को झूलापुल से आवाजाही रोकने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश पर नगरपालिका ने 20 जुलाई को झूलापुल बंद कर दिया। लंबा अरसा बीतने के बाद भी पुल की मरम्मत तो दूर सर्वे तक नहीं हुआ। सात दिसंबर को जिला प्रशासन की पहल पर सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने झूलापुल का निरीक्षण किया। अब तक बात उससे आगे नहीं बढ़ी है। संवाद



कोट

सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने पुल की डिटेल सर्वे के लिए 18,88,000 रुपये की मांग की है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने उक्त रकम लोनिवि को हस्तांतरित कर दी है। लोनिवि की देखरेख में ही पुल का सर्वे और मरम्मत का काम किया जाएगा। व्यापारियों से बात की जाएगी। -मोनिका एसडीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed