फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uncontrolled pickups vehicle overturns on the road the driver injured

अनियंत्रित पिकप वाहन सड़क पर पलटने से चालक घायल

Thu, 01 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 01 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रहा एक पिकप वाहन दाणूंछीना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया। हल्द्वानी को जा रहे कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण घायल चालक को उपचार के लिए अपने वाहन से पीएचसी काफलीगैर ले गए परंतु तब तक अस्पताल बंद हो चुका था। बाद में विधायक ने घायल युवक को सीएचसी ताकुला में भर्ती कराया। 
विज्ञापन



गुरुवार को ओएनजीसी का सामान उतारकर हल्द्वानी को लौट रहा पिकप वाहन संख्या यूए 04सी-6007 दिन में लगभग ढाई बजे दांणूछीना के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में लमगड़ा निवासी वाहन चालक हरीश मेहरा घायल हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने घायल युवक को अपने वाहन से काफलीगैर ले गए। परंतु तब तक अस्पताल बंद हो चुका था। 
विज्ञापन



विधायक ने फोन से इसकी सूचना सीएमओ और एसपी को दी। परंतु काफी इंतजार के बाद भी न तो अस्पताल खुला और न ही कोई पुलिस जवान मौके पर पहुंचा। इसके बाद विधायक फर्स्वाण युवक को उपचार के लिए अल्मोड़ा के सीएचसी ताकुला ले गए। विधायक ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए गहरी नाराजगी जताई है। विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए अस्पताल को खोले जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed