फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two youths arrested with hashish and caterpillar fungus in bageshwar

Bageshwar News: चरस और कीड़ा जड़ी के साथ दो युवक गिरफ्तार, 40.55 ग्राम कीड़ा जड़ी हुई बरामद

Tue, 10 Jun 2025 04:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 04:19 PM IST
सार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकाें को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से चरस और दूसरे से कीड़ा जड़ी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two youths arrested with hashish and caterpillar fungus in bageshwar
चरस और कीड़ा जड़ी के साथ दो युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकाें को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से चरस और दूसरे से कीड़ा जड़ी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की टीम कपकोट क्षेत्र से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन को रोका गया। वाहन सवार गिरीश सिंह (32) निवासी भाटनीकोट, बागेश्वर के कब्जे से 502 ग्राम चरस और विक्रम सिंह (21) निवासी वाछम, कपकोट के पास से 45.55 ग्राम कीड़ा जड़ी (यारसा गंबू) बरामद की गई।

विज्ञापन

पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली लाई। आरोपी गिरीश के खिलाफ धारा-8/20/60 एनडीपीएस और विक्रम के खिलाफ धारा 26(छ)/41/42 भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी घोड़के ने कहा कि सीओ अजय लाल साह के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया है। उन्होंने संयुक्त टीम को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed