फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two residential houses, a kitchen damaged due to heavy rain

Bageshwar News: भारी बारिश से दो आवासीय मकान, एक रसोईघर क्षतिग्रस्त

Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two residential houses, a kitchen damaged due to heavy rain
सनगाड़ सड़क में जेसीबी के बॉकेट में चढ़कर पत्थर तोड़ने का प्रयास करता श्रमिक। संवाद
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। रात के समय जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इस दौरान दो आवासीय मकान और एक रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गया। तीन घरों के आंगन टूटने से घरों को खतरा पैदा हो गया है। राजस्व विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी। इस दौरान काफलीगैर के कराला पालड़ी निवासी पूरन सिंह पुत्र जैंत सिंह का घर से सटा हुआ रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट के मल्लादेश में पान गिरि पुत्र भवान गिरि और चलकाना में लछम राम पुत्र केशर राम के आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। पुड़कूनी के बलवंत सिंह पुत्र दलीप सिंह के मकान का आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गया। गरुड़ के अणा गांव में देवेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह और लखनी गांव में राजन राम पुत्र खगी राम के मकानों के आंगन को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट
कहां कितनी बारिश
बागेश्वर। बृहस्पतिवार की सुबह तक कपकोट में सबसे अधिक 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। गरुड़ में 38 और बागेश्वर में 18 मिमी बारिश हुई। सरयू नदी का जलस्तर 866.30 जबकि गोमती का 863.50 मीटर पर पहुंच गया। दोनों ही नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
चार सड़कों पर दूसरे दिन भी बाधित रहा यातायात
कपकोट/धरमघर। बारिश के दौरान भूस्खलन होने से सड़काें पर आवागमन बाधित हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह 12 सड़कों पर यातायात बाधित था। आठ सड़कों को दिन में खोल दिया गया था। धरमघर-सनगाड़, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बदियाकोट-बोरबलड़ा, मुनार-गांसी सड़क दूसरे दिन भी नहीं खुल सकीं। इन सड़कों के बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। जिन सड़काें पर यातायात सुचारु किया गया उनमें कपकोट-कर्मी, भानी-हरसिंग्याबगड़, दूणी-सुकंडा, पपों-रताइश, वाछम-खाती, भयूं-गुलेर, चेटाबगड़ और गुलम परगड़ सड़क शामिल है।



इनसेट
तहसीलदार ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
गरुड़। बुधवार की रात को लाहुरघाटी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नुकसान की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार निशा रानी ने जखेड़ा, सैलानी, दाडीमखेत, गनीगांव का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि गनीगांव-लमचूला, सलानी-हड़बाड़-बालीघाट सड़कों पर मलबा आ गया था। बाकी कुछ जगहों पर खेतों और घरों को नुकसान की सूचना मिली थी। मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


इनसेट
कलमठ बंद, घरों और दुकानों में घुसा पानी
गरुड़। टीट बाजार में कलवर्ट बंद होने से बारिश का पानी और मलबा दुकानों और घरों में घुस गया। पानी से व्यापारियों का सामान भीग गया और लोगों की खाद्य सामग्री खराब हो गई। क्षेत्र में मानसून काल की पहली तेज बारिश में नगर पंचायत की तैयारियाें की पोल खोल दी। नगर पंचायत अभी तक बंद कलवर्टों को नहीं खोल पाया है। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। नपं अध्यक्ष भावना वर्मा ने व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed