फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two km long road could not be completed even in four years

चार साल में भी नहीं बन सकी दो किमी लंबी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two km long road could not be completed even in four years
बागेश्वर में प्रभारी डीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपते कुरोली के ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। कांडा के अटल आदर्श ग्राम अठपैसिया से खातीगांव तक प्रस्तावित दो किमी लंबी रोड चार साल में भी नहीं बन सकी। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने इस सड़क के समतलीकरण समेत डामरीकरण की भी मांग की है।
विज्ञापन

कमस्यार घाटी के समाजसेवी कमल रावत ने बताया कि यह सड़क कच्ची है। बरसात के दौरान इसमें कीचड़ हो जाता है। दुपहिया वाहन चालक एक ओर से दूसरी ओर नहीं जा पाते हैं। पैदल चलना भी संभव नहीं होता है। बरसात बंद हो जाए तो यहां कीचड़ सूखने पर धूल उड़ने लगती है। हर समय अनहोनी का डर रहता है। अब क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क का डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सड़क निर्माण की मांग करने वालों में भंडारीगांव के बीडीसी सदस्य सुनील रावत, ग्राम प्रधान सुमन रावत, कपूरी गांव की प्रधान धनवंतरि राठौर, गोविंद दिगारी, कमल रावत, मनोज राठौर, हनुमान रावत राजू राठौर आदि थे।
विज्ञापन

रोड मत बनाओ, कृषि भूमि नष्ट हो जाएगी
बागेश्वर। कुरोली के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रभारी डीएम राहुल कुमार गोयल को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल ठाड़ाईजर से बैकोड़ी-नाकुरी को मोटर मार्ग का निर्माण हुआ। इसमें किसानों की उपजाऊ जमीन कट गई। एक बार फिर वहीं से रोड निर्माण की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर डीएम को बताया कि कुरोली में गांव वालों की सहमति के बिना मोटर मार्ग प्रस्तावित किया गया है जबकि गांव में ठाड़ाईजर के तोक चुकिसिला से भी रोड लाने की तैयारी है। बताया कि सड़क निर्माण से उपजाऊ भूमि नष्ट हो जाएगी, जबकि अधिकतर ग्रामीण किसान हैं, उनके पास आय का दूसरा साधन नहीं है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण न कराने या आजीविका का दूसरा साधन दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में मंगल सिंह बाफिला, उम्मेद सिंह बाफिला, मेहरमान सिंह, भवान सिंह, खुशाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गणेश सिंह, आनंद सिंह, जगदीश सिंह, पुष्कर सिंह, प्रताप सिंह, जोगा सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed