फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two injured after the prime candidate's car overturned

प्रधान प्रत्याशी की कार पलटने से दो घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two injured after the prime candidate's car overturned
बागेश्वर के डणों गांव में पलटी कार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट से बागेश्वर आ रही कार डणों के पास खेत में गिर गई। कार में सवार ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सहित दो लोग घायल हो गए। दीवान सिंह कोश्यारी (32) पुत्र भगवत सिंह कोश्यारी कपकोट के ग्राम भैंसुड़ी कुटेर गांव से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को वह अपने साथी कार चालक तारा राम (30) पुत्र राम लाल के साथ चुनाव प्रचार सामग्री लेने गुलेर से बागेश्वर आ रहे थे। तभी डणों गांव के पास असंतुलित कार खेत में जा गिरी। इससे दोनों कार सवार दोनों ग्रामीण घायल हो गए। उन्हें 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed