फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two House Collapsed By Rain

बारिश से दो मकान ध्वस्त, दो क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two House Collapsed By Rain
बागेश्वर के पंत क्वैराली में बृहस्पतिवार की रात बारिश के दौरान ध्वस्त मकान। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश से नुकसान का सिलसिला थमा नहीं है। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से गरुड़ और कपकोट तहसील में एक मकान ध्वस्त हो गया है। दो मकान क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, अलर्ट के चलते जिले के स्कूल शुक्रवार को बंद रहे, हालांकि पूरे दिन जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया था। पुलिस प्रशासन ने भी तेज बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को नदियों में न जाने की चेेतावनी लाउडस्पीकर के माध्यम से दी। पूूरे दिन बारिश होने के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को गरुड़ तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से मजकोट निवासी उमेद गिरी पुत्र खिलाफ गिरी का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट तहसील क्षेत्र के बघर निवासी कुंदन राम पुत्र वीर राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में दबने से छह माह के बछड़े की मौत हो गई। वहीं पौसारी निवासी मनोज राम पुत्र दन राम का मकान भी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, पंत कवैराली में नंदकिशोर, कमल राम पुत्र हरी राम का मकान बृहस्पतिवार की रात ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। फिलहाल जिले की सभी सड़कों पर यातायात खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed