फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   two corona positive in bageshwar

बागेश्वर भी कोरोना से अछूता नहीं रहा, दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
two corona positive in bageshwar
बागेश्वर में बनाया गया कोविड-19 समर्पित अस्पताल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्रीन जोन में शामिल बागेश्वर जिला भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं रहा। मंगलवार को दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों युवक 15 मई को मुंबई से बागेश्वर लौटे थे। हल्द्वानी से बस से बागेश्वर आए थे। दोनों को बागेश्वर के एक निजी होटल में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी सकते में है। जिले में कोरोना सैंपल जांच की कोई सुविधा नहीं है। सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रंजना राजगुरु ने दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवक बस से 15 मई को बागेश्वर पहुंचे थे। इसमें एक युवक की उम्र 20 और एक की उम्र 35 वर्ष है। दोनों बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के साथ आए अन्य यात्रियों का पता लगाया जा रहा है। उनकी जानकारी मिलने के बाद उन लोगों को आइसोलेशन रखा जाएगा। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। डीएम ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों का स्वास्थ्य जांचा है। फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है। इन दोनों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि जिस बस से यह दोनों लोग आए थे। उसमें 32 यात्री सवार थे। दोनों के सैंपल जांच के लिए 16 मई को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि अब तक 62 लोगों के सैंपल जिले से भेजे जा चुके हैं, जिसमें से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने ऐतिहायत बरतते हुए कोरोना पॉजिटिव युवकों के गांव और नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed