फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Buses Stopped in Bageshwar Depot

Bageshwar News: दिल्ली से धरमघर, अठपैंसिया आ रहीं बस रास्ते में हुईं खराब

Wed, 01 May 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 01 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two Buses Stopped in Bageshwar Depot
चार बस सेवाओं का संचालन हुआ बाधित
विज्ञापन


बागेश्वर। बागेश्वर रोडवेज डिपो की कंडम हो चुकी बसें यात्रियों के लिए मुसीबत का कारण बन रही हैं। मंगलवार को दिल्ली से धरमघर आ रही बस अल्मोड़ा में तो दिल्ली से अठपैंसिया आ रही बस गरमपानी में खराब हो गईं। दोनों बसों के यात्रियों को बागेश्वर लाने के लिए अल्मोड़ा डिपो की बसें लगाई गईं। बस खराब होने और चालकों की कमी के कारण मंगलवार को धरमघर-दिल्ली, बागेश्वर-अठपैंसिया, बागेश्वर-मुनस्यारी, बागेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को बागेश्वर-बरेली, अठपैंसिया-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। गौरतलब है कि बागेश्वर डिपो की 15 बसों में से 8 बस आठ लाख किमी से अधिक सफर तय कर चुकी हैं। इन्हीं कंडम बसों से यात्री परिवहन सेवा का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज प्रबंधन डिपो की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed