फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two Arrested in Fraud

पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गोवा से दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested in Fraud
बागेश्वर में ठगी के आरोपियों को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस और एसओजी की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गोवा से गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने कौसानी के चार लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 2.55 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों में एक महिला है।
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अक्तूबर 2021 को डॉ. कुलदीप नौटियाल निवासी 135 डमता कंडी पुरौला उत्तरकाशी हाल निवासी अनामय आश्रम कौसानी ने गोवा निवासी दो नामजद के खिलाफ कौसानी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.55 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420/120 बी के तहत केस दर्ज किया था। बताया कि दोनों आरोपी तब कौसानी के अनामय आश्रम में रहे थे। इन लोगों ने कुछ विदेशी सैलानियों से भी वीजा बनाने के नाम पर ठगी की थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वर्ष 2021 में भी पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए गोवा गई थी लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एक बार फिर पुलिस टीम गोवा भेजी गई। संयुक्त टीम ने दो दिन पहले नामजद आरोपी राकेश पी वर्मा उर्फ राकेश वर्मा निवासी गोवा और जूनियर हाईस्कूल सारस्वत कालोनी दोर्नी बिवली पूर्व कल्याण थाणे हाल निवासी बड़देज गोवा निवासी महिला संजना को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी राकेश पी वर्मा के विरुद्ध जिला नॉर्थ गोवा के परनेम थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौसानी थानाध्यक्ष, एसओजी और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका
बागेश्वर। मामले के खुलासे में कौसानी के थानाध्यक्ष जीवन सिंह चुफाल, एसओजी और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। एसपी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के होने के कारण लगातार ठिकाना बदल रहे थे। अपना मोबाइल फोन सस्ते दामों में बेच दिया करते थे और नया फोन खरीद लेते थे। मामले के खुलासे के लिए कौसानी के थानाध्यक्ष जीवन सिंह चुफाल को विवेचना सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed