{"_id":"880a6a4df56f8708388da5122d9a7965","slug":"troubled-by-the-lack-of-passenger-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की कमी से यात्री परेेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की कमी से यात्री परेेशान
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप पर्व दीपावली पर घर आए प्रवासियों का शुक्रवार से दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, देहरादून आदि स्थलों को लौटना शुरू हो गया है। बसों की कमी के कारण यात्री परेशान नजर आए। यहां रोडवेज की गिनी चुनी बसें आती हैं जबकि केमू के जो बस चालक दीवाली मनाने के लिए बसों को लेकर अपने घरों को गए थे।
विज्ञापन
उनमें से कई अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं। इससे यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई है। कम बसों का फायदा टैक्सियों को मिल रहा है। गनीमत है कि टैक्सी चालक यात्रियों से अवैध वसूली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
केमू के स्टेशन प्रभारी धरणीधर जोशी ने बताया कि रूटीन में चलने वाली बसों का संचालन बदस्तूर चल रहा है। स्थानीय स्तर पर जो बसें चलती हैं उनका मुख्यालय आना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन