फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tried to ban liquor smuggling

 शराब तस्करी पर रोक लगाने की मांग उठाई 

Sat, 22 Jul 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 22 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tried to ban liquor smuggling
विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने एसपी कार्यालय पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही शराब की तस्करी पर रोक लगाने और जिले में आने वाले बाहरी लोगों और किराएदारों का सत्यापन करने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि कई बाहरी लोग जिला व तहसील मुख्यालयों में रह रहे हैं। फेरी लगाने और कबाड़ बीनने वाले कई बाहरी लोग गांव-गांव तक जाते हैं। बाहरी लोगों की सक्रियता से अपराध की घटनाएं बढ़ रही है।  सत्यापन नहीं होने से अपराधी पकड़ में नहीं आ पाते हैं।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने एसपी से ग्रामीण इलाकों में भी राजस्व पुलिस के माध्यम से बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग उठाई। छात्रों ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद मिश्रा, अंकित ऐठानी, राजेंद्र दानू, आदर्श कठायत, पंकज मनराल, कुंदन दानू, भूपेंद्र दानू, दिगपाल दानू आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed