फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tribute to Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी को नमन

Sun, 31 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Mahatma Gandhi

शहीद दिवस के मौके पर जिला प्रशासन, न्याय विभाग की ओर से सूरजकुंड, अग्निकुंड में विशेष स्वच्छता अभियान चला। डीएम भूपाल सिंह मनराल के निर्देशन में चले इस अभियान में विभागीय कर्मचारी, अधिकारी, नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन


डीएम मनराल ने स्थानीय लोगों से आसपास के इलाकों में जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा। गंदगी से होने वाली बीमारियों, पर्यावरण पर पड़ने वाले कुप्रभाव बताए। उन्होंने सूरजकुंड, अग्निकुंड में कूड़ा जमा करने के लिए डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अभियान में शामिल प्रधानों से अपनी अपनी पंचायतों में सफाई में सहयोग करने को कहा। सिविल जज सीनियर डिवीजन और विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने स्वच्छता बनाए रखने को कहा। शुद्ध, स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकते हैं। प्राधिकरण नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। बाद में अग्निकुंड में अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वहां एडीएम एसएस जंगपांगी, कोतवाल एचएस फिरमाल, तहसीलदार पीएस मेहरा, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, ग्राम प्रधान कठायतबाड़ा, कफलखेत, सैंज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी थे।

 कलक्ट्रेट में डीएम मनराल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में आजादी के आंदोलन में अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

उधर युवक कांग्रेस के विधानसभा इकाई के अध्यक्ष ईश्वर पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वराज भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे शांति उपवास रखा। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का मंत्र दिया था। जिसकी वजह से देश में शांति बनी रही।


उन्हीं की सोच से देश स्वतंत्र हुआ। सभी को देश की एकता, अखंडता के लिए सजग रहने की जरूरत है। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख गीता खेतवाल, दलीप खेतवाल, बालकृष्ण, भगत डसीला, संतोष टम्टा, विनोद देवराड़ी, नरेंद्र राम, विक्की मिश्रा, कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, दीपेश राणा, मनोहर प्रकाश आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed