{"_id":"63431253bf0b6d3101435c6a","slug":"treking-in-pindari-bageshwar-news-hld478453776","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी ट्रैकिंग रूट पर गए 75 ट्रैकर लौटे, 96 विभिन्न स्थानों पर रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडारी ट्रैकिंग रूट पर गए 75 ट्रैकर लौटे, 96 विभिन्न स्थानों पर रुके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए 75 ट्रैकर सकुशल लौट आए हैं। 96 ट्रैकर विभिन्न स्थानों पर रुके हुए हैं। जिले में कोई भी ट्रैकर रास्ते में फंसा नहीं है। खराब मौसम के चलते पहले ही खाती गांव से आगे जाने पर जिला प्रशासन की रोक है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि वन विभाग से शनिवार शाम को मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न जगहों के 171 ट्रैकर ट्रैकिंग पर गए थे। इनमें 75 ट्रैकर सकुशल लौट आए हैं। 96 ट्रैकरों में से 57 ट्रैकर हिमालयी क्षेत्र के गांव खाती में रुके हुए हैं। 12 ट्रैकर सोराग में हैं। शेष 27 ट्रैकरों में से कुछ ट्रेल पास होते हुए मुनस्यारी की ओर निकल गए हैं। कुछ ट्रैकर अन्य स्थानों पर हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रैकरों के फंसने की बात पूरी तरह से गलत है। खराब मौसम को देखते हुए खाती से आगे पिंडारी की ओर जाने पर रोक है। ऐसे में पिंडारी क्षेत्र में ट्रैकरों के फंसने का सवाल ही नहीं होता है। विभिन्न प्लेटफार्म पर चल रही खबरें पूरी तरह से भ्रामक हैं।