{"_id":"6907a0f209ebbecdc204007d","slug":"training-will-focus-on-competency-based-assessment-and-worksheet-creation-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-119711-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दक्षता आधारित आकलन और वर्कशीट निर्माण पर केंद्रित रहेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दक्षता आधारित आकलन और वर्कशीट निर्माण पर केंद्रित रहेगा प्रशिक्षण
Sun, 02 Nov 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। समग्र शिक्षा भारत सरकार की वार्षिक कार्ययोजना से स्वीकृत निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों के 470 प्रधानाध्यापकों और 455 सहायक अध्यापकों को सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण डायट स्तर और ब्लॉक स्तर पर नवंबर और दिसंबर में प्रदान किया जायेगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सेवारत प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी डाॅ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू किया जाएगा। जिसमें शिक्षकों को दक्षता आंकलन आधारित प्रश्नपत्र और वर्कशीट के निर्माण के बारे में बताया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में भारत सरकार की परख एजेंसी की ओर से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के मूल्यांकन के लिए कक्षा तीन के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर उपलब्धि सर्वेक्षण किया जाना है। जिस पर इस वर्ष के प्रशिक्षण का फोकस रहेगा। प्रशिक्षण में जिले के सर्वोत्तम पांच प्राथमिक विद्यालयों की वीडियो रिकार्डिंग को भी शिक्षकों के साथ साझा किया जाएगा।