{"_id":"5f9da85b8ebc3edc1f6645ce","slug":"training-in-making-led-products-given-to-women-bageshwar-news-hld402521920","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दिया गया एलईडी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दिया गया एलईडी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
बागेश्वर में उद्यमिता विकास प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र देते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्य?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उरेडा और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से ब्लॉक सभागार में आयोजित एलईडी उत्पाद बनाने का छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 54 महिलाओं ने एलईडी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान महिलाओं को एलईडी उत्पाद से बनने वाले लाइट, झालर, झूमर, कंसील, सजावट आदि तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने प्रशिक्षण को स्वरोजगार परक बताया है।
समापन पर डीएम विनीत कुमार ने महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलईडी से संबंधित दो ग्रोथ सेंटर हैं। यदि जिले की स्वंय सहायता समूहों ने अच्छा कार्य किया तो यहां भी इससे संबंधित ग्रोथ सेंटर प्रस्तावित किए जाएंगे। इसके लिए तीनों विकासखंडों में भूमि भी चयनित हो गई है।
डीएम ने कहा कि ग्रोथ सेंटरों को स्थापित करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उत्पाद बनाने के बाद मुख्य चुनौती उसके ब्रांडिंग और मार्केटिंग की होती है। उन्होंने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग को स्वयं सहायता समूहों को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एलईडी उत्पादों के लोकल मार्केट में विपणन के लिए व्यापार मंडल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक करने को कहा है। डीएम ने विभागों को इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद स्वयं सहायता समूह से खरीदने को कहा। कार्यक्रम में सीडीओ डीडी पंत, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, आरसेटी निदेशक देवेंद्र गुंज्याल, रॉकी कुमार, गंगा गिरी गोस्वामी, विवेक सिंह आदि थे।