{"_id":"62644ce1ea3ed92bbe13dca7","slug":"training-for-police-in-bageshwar-by-igp-bageshwar-news-hld460414220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करें:आईजी प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करें:आईजी प्रशिक्षण
बागेश्वर पुलिस लाइन में अधिकारियों को निर्देश देते आईजी प्रशिक्षण रावत। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत ने अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशिक्षणों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
आईजी प्रशिक्षण ने रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान लाइन कार्यालय, गणना कार्यालय, कैंटीन, भोजनालय, व्यायामशाला, परिवहन शाखा, स्टोर, बैरक आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सकारात्मक सोच रखते हुए अपने कर्तव्य का पालन करने की नसीहत दी। कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने से उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। उन्होंने थाना, चौकी स्तर पर कर्मचारियों को हथियारों का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। थानों में नियुक्त बीट कांस्टेबल अपने बीट क्षेत्र में जाकर ग्राम प्रधानों और आम जनता से वार्तालाप करें। इससे बीट क्षेत्र में होने वाले क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता से मधुर व्यवहार होगा तो पुलिस की छवि में सुधार होगा। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी शिकायतकर्ता/पीड़ित से शालीनतापूर्वक अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के साथ लाइन परिसर में पौधरोपण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।