फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Training For Police Bharti

पुलिस भर्ती प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने जमकर बहाया पसीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Training For Police Bharti
बागेश्वर के पुलिस लाइन में निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण के दौरान लंबी कूद का अभ्यास करती युवती। विज्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस युवाओं को भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत कर रही है। इसके तहत 78 युवाओं को पुलिस लाइन में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में सुबह सात से नौ और शाम चार से छह बजे तक चार घंटे का कठिन अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यह शिविर 12 मार्च से शुरू हुआ है। इसमें 40 युवक और 38 युवतियां भागीदारी कर रहीं हैं। उन्हें रोजाना योग, व्यायाम, दंड बैठक, दौड़, पुशअप, चिनअप, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट भर्ती की तैयारियां रोजाना करा रहे हैं। सीओ शिवराज सिंह राणा ने मंगलवार को शिविर का निरीक्षण कर पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के मानक बताए। अपराधों के कारण, प्रकार बता इनकी रोकथाम के लिए बने कानूनों की भी जानकारी दी। कहा कि शारीरिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रशिक्षण के साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नियमित रूप से योग कर नशीली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी। शिविर में उपनिरीक्षक पान सिंह, किशन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ आरक्षी जितेंद्र सिंह कंडारी, आरक्षी संदीप मेहता आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed