फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trained for vaccination dry run

वैक्सीनेशन ड्रार्इ रन के लिए प्रशिक्षण दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Trained for vaccination dry run
टीकाकरण ड्राई रन के लिए प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

बागेश्वर। टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए डीएम विनीत कुमार के निर्देशन में वैक्सीनेटर , सुरक्षा कर्मचारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। 12 जनवरी को एक बार टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास होना है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इससे पहले आठ जनवरी को कोरोना टीकाकरण के लिए अभ्यास हुआ था। इसमें कई प्रकार की खामियां सामने आईं थी। इस पर दोबारा से पूर्वाभ्यास किया जाना है। सीडीओ डीडी पंत की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन में टीकाकरण के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के समय किसी प्रकार की कमी सामने नहीं आनी चाहिए। अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। दो सत्रों में प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी हुई। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, सीओ विपिन चंद्र पंत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed