{"_id":"688a622b3c5185eb5d0f0a9b","slug":"traffic-resumed-on-seven-roads-two-still-closed-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117519-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सात सड़कों पर सुचारु हुआ यातायात, दो अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सात सड़कों पर सुचारु हुआ यातायात, दो अब भी बंद
Wed, 30 Jul 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश थमने के बाद बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से हो रहा है। सुबह 10 सड़कों पर यातायात बाधित था। शाम तक आठ सड़कों को खोल दिया गया। दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। एक मकान के पीछे की दीवार भी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई।
बुधवार सुबह तक गरुड़ में 19, बागेश्वर में 13 और कपकोट में 11 मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान कुंझाली गांव निवासी दिनेश चंद्र पुत्र शिरोमणि के आवासीय मकान के पीछे की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चीराबगड़-पोथिंग और बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क पर यातायात बाधित है। सुबह बंद हुई भानी-हरसिंग्याबगड़, कपकोट-कर्मी, तोली-बघर, खड़लेख-भनार, कपकोट-पोलिंग-हरसीला, कपकोट-पोलिंग-गैरलेख, चेटाबगड़ और मुनार-गासी सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी है।