{"_id":"5f11eafa8ebc3e63c338e279","slug":"traffic-jam-in-kapkot-bageshwar-news-hld3900939124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी के तल्ली बाजार में जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी के तल्ली बाजार में जाम लगा
विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी की तल्ली बाजार में लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। भराड़ी के तल्ली बाजार में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भराड़ी के तल्ली बाजार में काफी देर तक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आए दिन जाम की समस्या बढ़ रही है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क न करने के कारण ऐसी स्थिति आम हो गई है।
इधर, जिला मुख्यालय के तहसील रोड, जिला अस्पताल रोड, माल रोड में भी आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क पर लावारिस जानवरों के कारण वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहनों के पास लेने की जगह न होने के कारण जाम लग जाता है। सड़कों का संकरापन और पार्किंग की उचित व्यवस्था न होना भी जाम लगने का बड़ा कारण है।
भिकियासैंण में जाम की समस्या से लोग परेशान
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण कस्बे में भी रोज कई बार जाम लगने की समस्या हो रही है। शुक्रवार को रामनगर-बदरीनाथ मुख्य मोटर मार्ग के भूमियां मंदिर मोड़ पर दिन में काफी देर तक जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों ने बताया कि बाजार में इस स्थान पर आए दिन जाम लग जा रहा है। स्थानीय लोगों ने खड़े आड़े तिरछे वाहनों को मुख्य मोटर मार्गों से हटाकर अन्य जगह पर पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है।