{"_id":"6133d5378ebc3e7a1e700971","slug":"traffic-in-station-road-remained-closed-for-the-whole-day-for-cutting-branches-of-peepal-tree-bageshwar-news-hld436852460","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल के पेड़ की टहनियां काटने के लिए दिनभर बंद रहा स्टेशन रोड में आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल के पेड़ की टहनियां काटने के लिए दिनभर बंद रहा स्टेशन रोड में आवागमन
बागेश्वर के तहसील रोड पर पीपल की टहनियां काटते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। नगर के स्टेशन रोड पर पीपल की पेड़ की टहनियां काटने का कार्य शनिवार को भी सुबह से ही जारी रहा। इसके चलते दिनभर स्टेशन रोड पर आवागमन बाधित रहा। इलाके की बिजली भी गुल रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह स्टेशन रोड में पुराने पीपल के वृक्ष की टहनियां टूटकर गिर गई थी। जिससे, बिजली की लाइन और एक दुकान की छत को नुकसान पहुंचा था। शुक्रवार को देर रात तक स्टेशन रोड की बिजली गुल रही। टहनियों को काटने का कार्य दोपहर से रात तक चलता रहा। शनिवार की सुबह से प्रशासन ने पुलिस के पहरे में एक बार फिर खतरा बने पेड़ की टहनियों को काटा। इस दौरान गरुड़ क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को द्यांगण-आरे बाईपास से वाहनों का संचालन किया गया। सुबह सड़क के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
तहसील रोड पर मिठाई की काफी दुकानें हैं। बिजली गुल होने से मिष्ठान विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने स्टेशन रोड के एक और पेड़ को खतरा बताते हुए छंटनी करने की मांग की। लोग कहते दिखे कि सरकारी तंत्र ने पहले सजगता दिखाते हुए खतरा बने पेड़ों की छंटनी कर दी होती तो, लोगों को इस तरह की दिक्कत नहीं झेलनी पड़ती। नगर में कई और पेड़ खतरा बने हुए हैं। उनकी भी छंटनी होनी चाहिए। पेड़ों के कटान का कार्य देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।