{"_id":"675beeb2568b1f6dc402e81c","slug":"traders-demonstrated-due-to-increase-in-drinking-water-bills-of-restaurant-and-hotel-operators-in-bageshwar-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Protest: रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का पेयजल बिल बढ़ाने से आक्रोश, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Protest: रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का पेयजल बिल बढ़ाने से आक्रोश, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 13 Dec 2024 01:52 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:52 PM IST
सार
जल संस्थान ने रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के बिलों में अचानक बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द बिलों में संसोधन नहीं होने पर आंदोलन करने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर में जल संस्थान ने रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के बिलों में अचानक बढ़ोत्तरी कर दी है। पिछली बार की तुलना में इस बार पांच से आठ गुना तक अधिक बिल आने से व्यापारियों में रोष है। आक्रोशित व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द बिलों में संसोधन नहीं होने पर आंदोलन करने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में नारेबाजी की। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि जल संस्थान ने चाय की दुकान, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान चलाकर रोजी-रोटी कमाने वालों को उनकी आमदनी से अधिक रुपये के बिल भेज दिए हैं। जिनके बिल पूर्व में आठ सौ या एक हजार रुपये आता था, उन्हें छह से सात हजार का बिल दिया गया है। कुछ व्यापारियों को आठ हजार से बीस हजार रुपये तक के बिल भेजना उचित नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि इस तरह से व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर विभाग ने संसोधित कर पूर्व की तरह बिल नहीं भेजे तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सह सचियव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, मनोज परिहार, जीवन परिहार, कैलाश जोशी, तारा गढि़या, नीरज पिलख्वाल, चंद्रशेखर कांडपाल, संजय चौबे, निर्मल जोशी, पवन साह,सतीश कक़्कड़, अंकुर साह, राजा साह, उमेश कांडपाल, मंगल टगड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन