फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tractors were distributed to groups, seeds and soil health cards were distributed to farmers.

Bageshwar News: समूहाें को ट्रैक्टर, किसानों को वितरित किए बीज और मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tractors were distributed to groups, seeds and soil health cards were distributed to farmers.
बागेश्वर। राज्य स्थापना की रजत जयंती कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र कफलीगैर में कीवी महोत्सव एवं कृषक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दो स्वयं सहायता समूहों को ट्रैक्टर, आटा चक्की, ब्रश कटर, 30 किसानों को बीज, 25 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। किसानों को आधुनिक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

कीवी महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और डीएम आकांक्षा कोंडे ने संयुक्त रूप से किया। जिपं अध्यक्ष ने स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। किसानों को व्यावसायिक खेती के माध्यम से आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। भरोसा दिलाया कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन सदैव किसानों के साथ हैं। डीएम कोंडे ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, डेयरी समेत अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोग काफी मेहनती होते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में खेती करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन तकनीकी से इसे सरल बनाने में मदद मिल रही है। उन्होंने प्रेरणादायक कार्य करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। सहकारिता विभाग ने कृषकों को शून्य ब्याज दर पर 9.5 लाख रुपये का ऋण वितरण किया। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, पीडी शिल्पी पंत, केवीके प्रभारी डॉ. राजकुमार, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, काश्तकार मनोज कोरंगा, नैन सिंह, चंपा रौतेला, मंगल पूरी, डुंगर सिंह, आनंद सिंह शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कोरंगा ने अर्जित की 20 लाख की आय
महोत्सव का मुख्य आकर्षण कीवी प्रदर्शनी रही। कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे कीवी मैन के नाम से प्रसिद्ध प्रगतिशील किसान भवान सिंह कोरंगा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 20 लाख रुपये की आय कीवी फल से अर्जित की थी। जिले में कीवी को लाने का श्रेय भी कोरंगा को ही जाता है। डीएम काेंडे ने भी उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि उनके कार्य अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं। इस दौरान उद्यान विभाग ने तीन किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed