फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourists are liking Kausani, the tourist city has no match.

Bageshwar News: सैलानियों को भा रहा कौसानी, पर्यटन नगरी का नहीं कोई सानी

Sun, 17 May 2026 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tourists are liking Kausani, the tourist city has no match.
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी में देश के विभिन्न प्रदेशों से पर्यटक गर्मी की छुट्टियां बिताने आ रहे हैं। पिछले दिनों की बारिश के चलते वातावरण में इस बार धुंध नहीं है। सैलानियों को हिमालय की करीब 300 किमी लंबी पर्वत श्रृंखलाओं का आकर्षक नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कौसानी से हिमालय की नंदा देवी, त्रिशूल, पंचाचूली, नंदा कोट, चौखंबा, नीलकंठ आदि चोटियों का दीदार होता है। आमतौर पर गर्मियों में जंगल की आग के कारण हर तरफ धुआं फैला रहता है। इसके कारण सैलानी हिमालय के सौंदर्य को देखने से वंचित हो जाते हैं। हालांकि इस साल नियमित तौर पर हो रही बारिश से वातावरण साफ बना हुआ है। यहां आए सैलानी भी प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
कौसानी जैसी प्राकृतिक सुंदरता और शांति अन्य दूसरी जगह पर नहीं मिलेगी। पिछले दो दिन से मैं यहां ठहरा हुआ हैं। हिमालय का व्यू देखने के अलावा भी यहां घूमने की कई जगहें हैं। चाय बागान, बैजनाथ मंदिर समेत आसपास के प्राकृतिक स्थलों की सैर करना मनोरंजक है। - डॉ. योगेंद्र वालिया, सैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कौसानी की सुंदरता अद्वितीय है। यहां ठहरने के शानदार इंतजाम हैं। कुमाउनी व्यंजनों का आनंद लेने का मौका भी मिल रहा है। हिमालय की सुंदरता के साथ-साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहन नजारा भी यहां से देखने को मिल रहा है। - शिवम मिश्रा, सैलानी


कोट
कौसानी में आकर आध्यात्मिक शांति का अहसास होता है। यहां के वातावरण में काफी सकारात्मक ऊर्जा भरी है। यहां आने के बाद सारी थकान और तनाव गायब हो जाता है। प्राकृतिक रूप से भी जगह बेहद खूबसूरत है। - सिमरन, सैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed