{"_id":"573604694f1c1b7159919a78","slug":"torrential-rains-throughout-the-district-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हुई मूसलाधार वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हुई मूसलाधार वर्षा
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर
Updated Fri, 13 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
बारिश से उफनाई गरुड़ गंगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर तेज अंधड़ भी चली। शुक्रवार सुबह के समय मौसम साफ था। लगभग दो बजे तक तेज धूप खिली रही। दोपहर दो बजे बाद अंधड़ चलना शुरू हो गया। इसके बाद तेज गरज के साथ मूसलाधार वर्षा हुई।
बागेश्वर सहित जिले के सभी स्थानों में लगभग दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बारिश से जिले में कहीं से नुकसान का समाचार नहीं है। बागेश्वर में पिछले तीन दिनों से शाम के समय हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तापमान के सामान्य रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से तीन घंटे तक जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम की पहली बारिश में गरुड़ गंगा उफान पर रही। बारिश से बैजनाथ, टीट बाजार, गरुड़ बाजार में कई दुकानों में पानी भर गया। बैजनाथ मंदिर समूह के प्रवेश द्वार पर भगवत गिरी, विनोद कुमार, साहिल खान, गिरीश कांडपाल के दुकान में पानी भर गया।
विज्ञापन
बारिश से गरुड़ नरग्वाड़ी, पांडे खरक जिजोली, अकुणाई अणां मोटर मार्ग जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होने से मार्गो में यातायात बंद हो गया। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तेज बारिश से दुकानों में पानी भरने के सिवाय किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। एसडीएम ने पटवारियों से बारिश से दूर दराज के गांवों में हुई क्षति की रिपोर्ट तत्काल देेने को कहा है। उधर कौसानी में भी तीन घंटे तक झमाझम बारिश होने से पर्यटक तीन घंटे तक होटलों में दुबके रहे।