{"_id":"5b3530db4f1c1bb36e8ba51d","slug":"toota-tree-from-the-storm-electricity-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से टूूटा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से टूूटा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली की लाइनों के उपर गिरे पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ से एक चीड़ पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से नगर में छह घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही।
बिजली गुल होने से रात भर लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे बुधवार रात पौने दो बजे आए अंधड़ से कठायतबाड़ा में वन विभाग परिसर के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर बिजली की लाइन में आ गिरा। इससे कठायतबाड़ा, दुग बाजार, तहसील रोड समेत नगर के कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को रात भर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा सुबह साढ़े पांच बजे लोनिवि के पास अंधड़ से पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर जा गिरी। जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह आठ बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
रवाईखाल में साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली
बागेश्वर। मुख्यालय से सटे रवाईखाल क्षेत्र में भी अंधड़ से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। यहां रात दो बजे पेड़ की टहनियों से बिजली लाइनें टूट गई। मरम्मत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे पहले क्षेत्र की बिजली साढ़े छह घंटा तक बाधित रही।