फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Today Chief Minister will also come to Sanati's Nanda Fair

आज मुख्यमंत्री भी आएंगे सनेती के नंदा मेले में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today Chief Minister will also come to Sanati's Nanda Fair
दुग नाकुरी तहसील बनलेख के नंदा मेला सनेती में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील बनलेख के सनेती गांव में मां नंदा सुनंदा भगवती मेला चल रहा है। सात सितंबर से शुरू इस मेले का समापन बुधवार को होगा। इसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आएंगे।
विज्ञापन

प्रोटोकॉल विभाग से जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:45 बजे जनरल जोशी स्टेडियम किड़इधार हैलीपैड बागेश्वर पहुंचेंगे। 12 बजे से एक बजे तक मां नंदा भगवती मेला कमेटी के सनेती कौथिक के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, मेला समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह रैखोला, कैप्टन धन सिंह बाफिला, कैलाश चंद्र पांडे, भूपाल सिंह बाफिला, केदार सिंह रैखोला, कविंद्र सिंह, आनंद प्रसाद, योगेश हरड़िया, गणेेश भौर्याल, चंदन रैखोला, पूरन सिंह राठौर, तारा सिंह बाफिला, कुंवर राम सिराला आदि आयोजन में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट के रातिरकेटी में गूंजी नंदा की जयजयकार
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा गांव में हर दो साल में मेला लगता है। इस बार भी वहां अष्टमी पर देवभूमि की आराध्य देवी मां नंदा, सुनंदा का मेला लगा। पारंपरिक ढोल की घमक, नगाडे़ की टंकार के बीच लोग महोत्सव में पहुंचे। यह लोग हीरामणि ग्लेशियर से ब्रह्मकमल लाए थे। नामिक, कीमू, गोगिना, हांम्टीकापड़ी गांव से पहुंचे लोग भावुक हो गए। वहां पर गोविंद सिंह, खजान सिंह, चंद्र सिंह मेहरा, दलीप सिंह महर, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, परवीन सिंह, रूप सिंह मेहता, कुंवर सिंह, शंकर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed